मानवाधिकार दिवस मनाया
बहरोड़. राजकीयगंगा सार्वजनिक पुस्तकालय में बुधवार को मानव अधिकार दिवस मनाया गया। जिसमें अधिकार एवं कर्त्तव्य के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि व्यक्ति का सर्वांगीण विकास शिक्षा से संभव है। शिक्षा के द्वारा अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी हासिल होने से सभ्य समाज का निर्माण होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश यादव ने की। मंच संचालन पं अशोक बोहरा ने किया। पुस्तकालय प्रभारी दिनेश शर्मा सहित स्टाफ मौजूद था।