- Hindi News
- प्रमुख सचिव डीबी गुप्ता होंगे जयपुर के प्रभारी
प्रमुख सचिव डीबी गुप्ता होंगे जयपुर के प्रभारी
जयपुर | राज्यसरकार ने सभी 33 जिलों में प्रमुख सचिव एवं सचिवों को जिला प्रभारी नियुक्त किया है। राज्य सरकार की ओर से बुधवार को जारी आदेश में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव डी.बी. गुप्ता को जयपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह प्रभारी प्रमुख रूप से जिले में चल रही केंद्रीय एवं राज्य विकास की योजनाओं का रोस्टर पद्धति से निरीक्षण एवं उनकी रिपोर्ट तैयार करने, \\\"सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत प्राप्त प्रतिवेदन एवं प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में जिला स्तर पर की गई कार्यवाही एवं उसकी समीक्षा करेंगे। राज्य सरकार ने आईएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को उदयपुर, दीपक उप्रेती को जोधपुर, गायत्री ए. राठौड़ को टोंक, ओ.पी.सैनी को दौसा, वीनू गुप्ता को अलवर, मनजीत सिंह को सीकर, कुंजीलाल मीणा को बाड़मेर, रजत मिश्रा को जैसलमेर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।