मानव अधिकार की दी जानकारी
मानवअधिकार दिवस पर बुधवार को शहर की कई संस्थाओं ने संगोष्ठियों सहित अन्य कार्यक्रमों के जरिए जानकारी दी। एमिड और जैन बीएड कालेज की ओर से कालेज परिसर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षाविद जुगमंदिर तायल, साहित्यकार जीवनसिंह मानवी, एडवोकेट हरिशंकर गोयल, रेवतीरमण शर्मा, प्राचार्य अनिता सोनी, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य नूर मोहम्मद आदि ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया।
जनकल्याण एवं युवा संस्थान की मधु यादव, रघुवीर सिंह, शालिनी आदि ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को मानवाधिकारों की जानकारी दी। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अलवर में पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिताएं कराई गई। वरिष्ठ अधिवक्ता हरीशंकर गोयल, प्रो. मुरारीलाल यादव, प्रधानाचार्य अशोक यादव आदि ने जानकारी दी। ग्राम रावण देवरा समग्र विकास समिति एवं जिला डाइट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ, राजश्री अग्रवाल, समिति सलाहकार प्रो. एमपीएस चंद्रावत आदि ने मानवाधिकारों के प्रति खुद भी सजग रहने के बारे में बताया। रेनबो क्लब द्वारा राउप्रावि. भड़कोल, उमरैण में निबंध प्रतियोगिता कराई गई।
क्लब अध्यक्ष नीलम शर्मा, संस्था प्रधान सरला पुंजानी, प्रदीप शर्मा आदि ने अधिकारों के संरक्षण से जुड़ी जानकारी दी। लोकमान्य तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बलराम सोकरिया, पूनम, ललिता आदि ने विचार व्यक्त किए। बाबू शोभाराम कालेज में जागरूकता सप्ताह का उद्घाटन डॉ यशोदा मीना ने किया। वाइस प्रिंसिपल डॉ. आरसी खंडूरी, समन्वयक विमलेश गुप्ता, डॉ पीएम बैरवा, आनंद सिंघल, डॉ. रेणु मित्तल, डॉ. आंचल मीना ने भारतीय संविधान एवं मानवाधिकार विषय से जुड़ी जानकारियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान महिला एवं मानवाधिकार पोस्टर, स्लोगन, बाल श्रमिक एवं अधिकार निबंध, कविता प्रतियोगिताएं भी कराई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को मानवाधिकारों की रक्षा शपथ दिलाई।
अलवर. मानवा अधिकार दिवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते अतिथि।
अलवर. रावणदेवरा में मानवाधिकारों की जानकारी देते एमपीएस चंद्रावत।