पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना अनुमति मोबाइल टावर लगाने की शिकायत

बिना अनुमति मोबाइल टावर लगाने की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डसंख्या पांच के वाशिंदों ने हजूरी गेट के समीप बिना अनुमति मोबाइल टावर लगाने की शिकायत एडीएम सिटी से की है। इसमें नगर परिषद आयुक्त को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वार्ड पार्षद कमला मीना सहित वार्ड के लोगों ने ज्ञापन में बताया है कि मोबाइल कंपनी की ओर से बिना प्रशासन और नगर परिषद अनुमति के टावर लगाया जा रहा है। इसका वार्ड के लोगों ने विरोध किया, तो नगर परिषद के कर्मचारी पहुंचे और मना कर चले गए। उन्होंने टावर के कार्य पर रोक लगाकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।