नेत्र जांच शिविर कल
अलवर. महावीरइंटरनेशनल अलवर केन्द्र की ओर से शुक्रवार सुबह नौ से शांतिकुंज स्थित आचार्य हस्ति चिकित्सालय में नेत्र शिविर आयोजित किया जाएगा। केन्द्र के जोनल सचिव सुरेश थदानी ने बताया कि शिविर में डॉ. गिर्राज सोनी, डॉ. उत्तरा अग्रवाल, डॉ. सुरेन्द्र जैन, डॉ. अभिनव मेठी, डॉ. अभिनव सक्सेना रोगियों की जांच करेंगे।