देवनारायण सरस्वती प्रतिमा स्थापित
अलवर. अलवरग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के श्याम गंगा गांव में निर्मित गेट पर भगवान देवनारायण एवं बिलंदी के स्कूल में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। पूर्व विधायक टीकाराम जूली ने श्याम गंगा में निर्मित गेट पर भगवान देवनारायण की प्रतिमा स्थापित की। इसके बाद बिलंदी के उच्च प्राथमिक स्कूल में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की और पंचायत समिति उमरैण में निर्मित कमरों का उद्घाटन किया। इस मौैके पर पंचायत समिति प्रधान शिवलाल गुर्जर, बिलंदी सरपंच भोती देवी गुर्जर, ढाकपुरी सरपंच गोपाल गुर्जर, चेतन मुनि महाराज, बाबा मंगल दास, विश्राम गुर्जर आदि मौजूद थे।
ग्रामीणों को संबोधित करते पूर्व विधायक टीकाराम जूली।