पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नील गाय की हत्या समस्या का समाधान नहीं

नील गाय की हत्या समस्या का समाधान नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| स्थानकवासीजैन संत उपाध्याय प्रवर रविंद्र मुनि महाराज ने कहा कि वन्य जीव नील गाय की हत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि क्रूरता की पराकाष्ठा है। वे बुधवार शाम को स्कीम नंबर दस स्थित जैन भवन में श्रद्धालुओं से चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सब जीव प्रकृति की संतान है। हमारा दायित्व जीवों की रक्षा करना है ना कि उनकी हत्या करना। उन्होंने कहा कि अहिंसा वादियों धर्म प्रेमी लोगों को नील गाय की हत्या के लिए बनने वाले कानून के खिलाफ आगे आना चाहिए। जैन संत बुधवार शाम को दिल्ली से विहार कर अलवर आए हैं।