पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय मंत्री से मिला

प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय मंत्री से मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. समाचारपत्रों की संस्था इंसार न्यूज मीडिया नई दिल्ली का प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ से मिला और छोटे अखबारों की स्थिति से अवगत कराया। इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि छोटे समाचार पत्रों के प्रति सरकार संवेदनशील है। इसके लिए उन्होंने कारगर कदम उठाने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में संस्था के गवर्निंग बोर्ड के संस्थापक अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य सुशील झालानी, संस्था के अध्यक्ष अनीस उर रहमान एवं महासचिव आदीश जैन शामिल थे।