विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र बांटे
अलवर. भारतविकास परिषद की ओर से बुधवार को राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूला में 171 विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए। इनमें 100 छात्राएं 71 छात्र शामिल हैं। संगठन के अध्यक्ष हेमंत जोशी ने बताया कि संगठन के कई सदस्यों का आर्थिक सहयोग रहा है। कार्यक्रम में प्रांतीय महासचिव अशोक मित्तल, उमाशंकर गुप्ता, सचिव सुरेश मेठी, डॉ. राजीव सक्सेना, अशोक मित्तल आदि उपस्थित थे।