लेन देन को लेकर विवाद, बाइक को आग लगाई
लेन देन को लेकर विवाद, बाइक को आग लगाई
अलवर| रविवारकी रात खुदनपुरी में दो पक्षों के मध्य लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल को आग लगा दी गई। विवाद लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के गांव अलवक्शकाबास निवासी हासम खां वीनार निवासी लोकेश के बीच हुआ। लोकेश का आरोप है कि हासम ने उससे ग्रामीण बस सेवा में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 हजार रुपए लिए थे। नौकरी दिलाई और रुपए वापस किए। रुपए मांगने पर विवाद हो गया और हासम ने खुद ही मोटरसाइकिल में आग लगा ली, जबकि हासम ने लोकेश पर मोटरसाइकिल को आग लगाने का आरोप लगाया है। एनईबी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले रखा है।