पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| दीइंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की अलवर शाखा और सनराइज यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में सनराइज यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय अखिल भारतीय सेमिनार का रविवार को समापन हुआ। सेमिनार का विषय निर्माण की नवीनतम तकनीकों एवं देश का सतत विकास था। सेमिनार में मुख्य अतिथि सन राइज यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ वीके अग्रवाल थे। अध्यक्षता इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के कोलकाता के सिविल इंजीनियर्स डिविजन बोर्ड के चेयरमैन नरेंद्र सिंह ने की। मुख्य वक्ता आरएल अग्रवाल थे। समापन सत्र में विशिष्ट अतिथि जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी अनुसंधान एवं विकास केंद्र के चेयरमैन आरके जैन थे। सेमिनार में 25 शोध पत्रों को पढ़ा गया। सेमिनार में अलवर शाखा के चेयरमैन एन सिंह, सचिव केएल शर्मा, सुरेश यादव, सीएल योगी, अशोक कुमार, हर्ष परनामी, हरप्रीत सिंह, डॉ. बीएल रैना, डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. उमेश शर्म डॉ. मधुबाला शर्मा एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।