कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
अलवर | पल्लीवालजैन युवक मंडल की कार्यकारिणी का रविवार को मुंशी बाजार स्थित जैन मंदिर में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। संरक्षक पूर्व अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बनवारी लाल सिंघल ने मंडल अध्यक्ष कुलदीप जैन, उपाध्यक्ष विनोद जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय जैन, मंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, सहमंत्री संजय जैन दीवान, संगठन मंत्री मनीष जैन, सहसंगठन मंत्री राहुल जैन, सांस्कृतिक मंत्री राजेश जैन, भंडारी सौरभ जैन सह भंडारी नीतेश जैन को शपथ दिलाई। अध्यक्षता विजय जैन ने की। विशिष्ट अतिथि यूआईटी सचिव महेंद्र लोढ़ा पवन चौधरी थे।