पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाटक के लिए कलाकारों का चयन

नाटक के लिए कलाकारों का चयन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | श्यामबाल प्रचार मंडल समिति और परशुराम कला मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्याम बाबा की लीला नाटक के लिए रविवार को शिवाजी पार्क स्थित गणेश श्याम मंदिर ग्रंथों का पूजन आैर नाटक के लिए कलाकारों का चयन किया गया। कलाकारों ने संवाद बोलकर वॉयस टेस्ट दिया। पं. राजेंद्र शर्मा ने ग्रंथों का पूजन कराया। व्यवस्थापक कोमल कौशिक, मंजू शर्मा, कनक माथुर, नीलम दीक्षित राजीव तोलानी ने विचार रखे। समारोह के मुख्य यजमान श्याम बाल प्रचार मंडल समिति के अध्यक्ष सुशील मामोडिया थे। नाटक के लेखक-निर्देशक रामावतार पंडित ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन एडवोकेट महेंद्र ने किया। सचिव राजेश जसोरिया ने धन्यवाद जताया।