- Hindi News
- जिला प्रमुख निर्विरोध प्रधान बनने पर खुशी
जिला प्रमुख निर्विरोध प्रधान बनने पर खुशी
अलवर | राजस्थानआदर्श जाट स्टूडेंट यूनियन की रविवार को यूनियन कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें रेखा यादव के जिला प्रमुख बनने और शीला के निर्विरोध लक्ष्मणगढ़ प्रधान चुनने पर पटाखे चलाए गए और मिठाई बांटी गई। बैठक में सदस्यता अभियान शुरू करने को लेकर चर्चा हुई। विश्वेंद्र गंडूरा को जिला उपाध्यक्ष महावीर चौधरी को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया। बैठक में यूनियन के जिलाध्यक्ष जीतू सिंह चौधरी ने विचार रखे। बैठक में जिला महासचिव चिराग फौजदार, सरपंच वीरसिंह बांबोली, श्रीराम जाट, कुलदीप चौधरी, भगवान सिंह ठेकेदार, लल्लू, बृजेश चौधरी, परवेंद्र चौधरी, दीपक जाट के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष कॉलेज इकाइयों के अध्यक्ष उपस्थित थे।