- Hindi News
- प्रज्ञा पुराण कथा पांच कुंडीय महायज्ञ 14 से
प्रज्ञा पुराण कथा पांच कुंडीय महायज्ञ 14 से
अलवर | राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय सेक्टर दो एनईबी विस्तार हाउसिंग बोर्ड में 14 से 18 फरवरी तक प्रज्ञा पुराण कथा एवं पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। 14 फरवरी को सुबह 10 बजे कथास्थल से कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम 6.30 से रात 8 बजे तक प्रवचन होंगे। 15 से 18 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 7.30 से 8 बजे तक प्रज्ञा योग, सुबह 8 से 8.30 बजे सामूहिक जाप, सुबह 9 से 10.30 बजे तक पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। 15 से 17 फरवरी तक दोपहर 1 से शाम 4 बजे प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होगा।