पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल परिसर साफ कर बनाया खेलने का स्थान

स्कूल परिसर साफ कर बनाया खेलने का स्थान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर। जिस स्कूल के परिसर में आसपास के लोगों ने भैंस बांधने का बाड़ा बनाया लिया था। उसी स्कूल परिसर को हैल्पिंग हैंड संस्था अन्य लोगों ने साफ कर बच्चों के खेलकूद बैठने के स्थान के रूप में परिवर्तित कर दिया।
इसको हैल्पिंग हैंड संस्था ने क्लीन अलवर मूवमेंट मे रविवार को क्षेत्र के लोगों अन्य लोगो के साथ साफ किया। सफाई के दौरान नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना भी पहुंचे। उन्होंने भी परिषद की टीम से कूड़ा तुरंत हटवाकर डंपिंग यार्ड में भिजवाया।

वार्ड 45 के एनईबी एक्सटेंशन के सेक्टर दो के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में लोगों ने स्कूल की बाउंड्री को तोड़कर भैंस बांधना तथा कूड़ा डालना शुरू कर रखा था। संस्था के लोगों ने स्कूल परिसर में कूड़ा फैलाने वाले भैंसों का बाड़ा बनाने वाले लोगो को समझाया। स्कूल के बच्चों पर होने वाले असर की जानकारी दी तो क्षेत्र के लोग खुद भी सफाई के काम में जुट गए।
संस्था के समन्वयक यश अरोड़ा ने बताया कि संस्था की आेर सुबह पहले अलवर प्रोजेक्ट एकता गायत्री परिवार के साथ सफाई का काम शुरू किया गया। सफाई करने वालों में छात्र-छात्रा राजू, विजय, पूजा, प्रियंका, सुनीता, प्रधानाचार्य अनिल गुप्ता, शिक्षक अर्चना पारीक, राजेंद्र शर्मा आर डीएनसी मित्तल फाउंडेशन के डॉ एससी मित्तल, गायत्री परिवार के सतीश सारस्वत, कुंती अग्रवाल, ज्योति, आरती, प्रोजेक्ट एकता के तिलक राज पंकज, अशोक आहूजा, एक्सईएन अशोक मदान, सर्व हिताय विकास समिति के युवराज सिंह, रामावतार, वार्ड पार्षद मदन गोपाल, स्थानीय नागरिक सुनीता, रमेश, नीलम, वैभव, हैल्पिंग हैंड्स के ईश्वर सिंह, वागीश, साहिल, गौरव, कार्तिकेय, जाहिद, आदर्श, शरद, शुभम, तरुण, साहिल साबिर ने भाग लिया। संस्था के विस्तार का कार्यक्रम 12 फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे कला भारती परिसर में होगा।