पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी कार्यकार्ता से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

आंगनबाड़ी कार्यकार्ता से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवयुवकसेवा संगठन रायबका अध्यक्ष हरिसिंह चौहान ने रविवार को पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ की गई मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

ज्ञापन में लिखा है कि आंगनबाड़ी केंद्र रायबका की कार्यकर्ता संजूदेवी से इसी गांव की फरजाना सहित अन्य लोगों ने रास्ते में रोककर बेवजह मारपीट की। इससे वह घायल हो गई। इस संबंध में सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन अभी तक आरोपी खुले घूम रहे हैं। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।