पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलश यात्रा निकाली, कथा आज से

कलश यात्रा निकाली, कथा आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| बीचका मोहल्ला शुक्ला पाड़ी स्थित शिव मंदिर पावटा धाम इंदिरा कालोनी स्थित देवी मंदिर में सोमवार से 15 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। इससे पहले रविवार को सुबह पावटा धाम देवी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर के महंत पं. सियाराम शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा में 51 महिलाएं शामिल हुई। पावटा धाम इंदिरा कॉॅलोनी देवी मंदिर में सोमवार से 15 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। शुक्ला पाड़ी स्थित शिव मंदिर के पुजारी विवेकानंद शर्मा ने बताया कि सोमवार से 15 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। सोमवार सुबह 10 बजे मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोनों मंदिरों में 16 फरवरी को हवन और भंडारा होगा।