पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक में घुसे चोर, पासबुक प्रिंटर तोड़ा

बैंक में घुसे चोर, पासबुक प्रिंटर तोड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठूमर| मुख्यबाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शनिवार रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोर प्रबंधक रूम के जंगला के तार तोड़कर बैंक में अंदर घुस गए और सीसी कैमरों के तार तोड़कर मुख्य हाल में रखे पास बुक प्रिंटर को एटीएम समझकर तोड़ डाला। चोरों ने स्ट्रांग रूम को तोड़ने का प्रयास किया और कैशियर कक्ष के सीसी कैमरों के साथ भी छेड़छाड़ की। सहायक प्रबंधक केजी शर्मा ने लिखित सूचना पुलिस को दे दी है।