पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 60 लाख की लागत से बाबा हीरानाथ बगीची में होगा धूणे का जीर्णोद्धार

60 लाख की लागत से बाबा हीरानाथ बगीची में होगा धूणे का जीर्णोद्धार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| बाबाहीरानाथ बगीची में स्थित साठ लाख रुपए की लागत से धूणे का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। हीरानाथ बगीची के महंत रूपनाथ महाराज ने रविवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को सुबह 11.30 बजे भूमि पूजन होगा। करीब दो साल में जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होगा। धूणे की चारदीवारी की ऊंचाई 45 से 51 फुट होगी। उन्होंने बताया कि इसी उपलक्ष्य में 14 से 22 फरवरी तक बाबा हीरानाथ बगीची में श्रीमद् भागवत कथा का वाचन होगा। 14 फरवरी को सुबह 10 बजे बगीची से कलशयात्रा निकाली जाएगी, जो फ्रेंडस कॉलोनी, अल्कापुरी, स्टेशन रोड होती हुई वापस कथास्थल पहुंचेगी। 14 से 22 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक कथा वाचन होगा। बाल व्यास साध्वी लीला किशोरी जम्मू कथा वाचन करेंगी। 23 फरवरी को सुबह 8 बजे हवन और दोपहर 12 बजे भंडारा होगा।

ऐसा होगा धूणा स्थल।