रेलवे पुलों के नामकरण की मांग
अलवर| जोशग्रुप ने शहर के रेलवे पुल और मार्गों का शहीदों के नाम पर नामकरण करने की मांग की है। जिला कलेक्टर को लिखे पत्र में ग्रुप के रोबिन बेनीवाल ने बताया है कि रेलवे पुलों और मार्गों का शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू और युवराज प्रताप सिंह के नाम पर शहीद दिवस 23 मार्च से पहले नामकरण करने की मांग की है। यह मांग दो साल से लंबित चल रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है।