दो दिवसीय कार्यशाला आज से
अलवर| राजर्षिमहाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दो दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला सोमवार सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगी। कार्यशाला में अलवर और दौसा जिले के 51 कॉलेजों के 91 एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भाग लेंगे। दो दिवसीय कार्यशाला में बौद्धिक सत्रों में विषय विशेषज्ञों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, विशेष शिविरों का आयोजन, आय-व्यय लेखों का समुचित संधारण, सरकार की योजनाओं, राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान, अनुशासित जीवन एवं स्वास्थ्य विषयों पर व्याख्यान दिए जाएंगे। खुले सत्र में कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस के सफल संचालन पर परस्पर विचार विमर्श करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा कौशल विकास प्रकोष्ठ शिक्षा राजस्थान जयपुर के समन्वयक डॉ. दीपक शर्मा होंगे जबकि अध्यक्षता आरआर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपचंद गुप्ता करेंगे।