दंपती घायल, पांच वर्षीय बेटे की मौत
अलवर | बहरोड़मार्ग स्थित गांव जटिया ना के पास शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वैन एवं ट्रैक्टर की टक्कर होने से दंपती घायल हो गए। जबकि उनके पांच वर्षीय बेटे अजय की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप ने बताया कि शनिवार रात को गांव टोडियार निवासी शीशराम नाई, उसकी प|ी रानी एवं बेटा अजय वैन में बैठ कर गांव जा रहे थे। इसी दौरान सामने से रहे ट्रैक्टर चालक ने वैन को टक्कर मार दी। जिससे शीशराम, रानी एवं अजय घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान अजय की मौत हो गई।