रोहतक आगरा की टीमें सेमीफाइनल में
अलवर| अरावलीक्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मैचों में रोहतक ने नारनौल को 15 रनों से आगरा ने अलवर के लार्ड्स क्लब को 6 विकेट से हरा दिया। इन मैचों के बाद आगरा रोहतक की टीम सेमी फाइनल में पहुंच गई हैं। सुबह हुए मैच में रोहतक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए योगेश के 48 रनाें की बदौलत 125 रन बनाए। नारनौल की टीम 20 ओवरों में 110 रन बनाकर आउट हो गई। रोहतक के योगेश को मैन आॅफ मैच घोषित किया गया। दोपहर में हुए मैच में अलवर के लार्ड्स क्लब ने पहले खेलते हुए अहमद के 45 रनों की पारी की बदौलत 103 रन बनाए। आगरा की तेजतर्रार फिल्डिंग के कारण लार्ड्स क्लब की बल्लेबाजी को जल्द बिखेर दिया। इसके बाद आगरा की टीम ने चार विकेट खोकर विजयी लक्ष्य बना लिया। आगरा के तेजिंदर मैन ऑफ मैच रहे।