- Hindi News
- 40 लाख की 20 किलो चरस ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार
40 लाख की 20 किलो चरस ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार
नगर। पुलिसने सोमवार को 20 किलो चरस ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसकी करीब 40 लाख रुपए है। मौके से दो आरोपी पुलिस को देख भागने में सफल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के किसी बड़े गिरोह से जुड़े होने की आशंका व्यक्त की है। ऐसे में आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। आरोपी चरस को अलवर से यूपी ले जा रहे थे। एसएचओ जगदीशसिंह ने बताया कि देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग अफीम या गांजा तस्करी कर ला रहे हैं। पुलिस ने टीमों का गठन किया और क्यूआरटी फोर्स को बुलाया। पुलिस टीम ने अलवर नगर रोड पर पेट्रेल पंप के सामने वाहनों की जांच पड़ताल की। इसमें आसमानी रंग की एक्सट्रीम गाड़ी को रोका गया और तलाशी के दौरान 20 किलो चरस बरामद की। इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने गाड़ी चरस को बरामद कर लिया है। इसके अलावा आरोपी रानूपाल पुत्र लज्जारामपाल पाल गड़रिया (22) निवासी महातूबा थाना इकदिल जिला इटावा बृजेश यादव पुत्र साहबसिंह (26) निवासी वीराउसर थाना विघूना जिला इटावा यूपी को गिरफ्तार किया है। अन्य दो आरोपी बीटू पुत्र लक्ष्मीनारायण 22 सीटू पुत्र सौराजसिंह यादव 19 वीराउसर थाना विघूना इटावा भाग गए। पुलिस ने आरोपियों को रिकार्ड को लेकर उत्तरप्रदेश पुलिस से भी रिकार्ड जुटाएगी।
अलवरसे किराए पर ली थी गाड़ी: बीटूसीटू का परिवार अलवर में ही काफी समय से रहता है। इन्होंने घी के डिब्बे भंडारे के लिए लाने के लिए किराए पर की थी। गाड़ी मालिक को भी केवल घी के डिब्बों के बारे में बताया गया था। हो सकता है कि इन आरोपियों की ओर से ही किसी गिरोह का संचालन किया जा रहा हो। पुलिस इसे भी आधार पर मानकर जांच में जुटी हुई है।