पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक फिसलने से स्कूल के प्रधानाध्यापक की मौत

बाइक फिसलने से स्कूल के प्रधानाध्यापक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवगढ़थाना क्षेत्र के राणपुर घाटे में सोमवार सुबह सामने से रही बाइक से बचने के प्रयास में असंतुलित होकर बाइक फिसलने से एक स्कूल के प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। थानाधिकारी दामोदर सिंह ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोतवाल के प्रधानाध्यापक अलवर हाल परदेशी कॉलोनी निवासी रोहिताश्व मीणा (54) अपने साथी अध्यापक देवीलाल के साथ सोमवार सुबह बाइक से स्कूल जा रहे थे।

इस दौरान करीब 9.30 बजे राणपुर घाटे में सामने से रही एक बाइक से बचने के प्रयास में प्रधानाध्यापक ने उनकी बाइक को साइड में करने की कोशिश की] लेकिन इस दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया तथा बाइक फिसल गई। हादसे में प्रधानाध्यापक के सिर हाथ पर गंभीर चोटें आई। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची तथा घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें उदयपुर रैफर कर दिया गया। लेकिन धमोत्तर के निकट पहुंचने पर रोहिताश्व मीणा ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र के शिक्षकों में शोक की लहर छा गई।