आबकारी विभाग के बाहर आप का शिविर
अलवर|आम आदमीपार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय के बाहर शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। जिला सचिव दीपक मिश्रा के अनुसार शिविर में काफी जन अवैध शराब दुकानें खुली होने, सुबह दस बजे से पहले और रात आठ बजे बाद तक दुकानें खुली रहने आदि से जुड़ी समस्याएं आई। जिला सचिव दीपक मिश्रा आदि की ओर से शिकायतों को सूचीबद्ध कर जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।