ब्रेकर बने तो बचे वन्यजीव की जान
अलवर|मानद वन्यजीवप्रतिपालक अनिल कुमार जैन ने घाटा वन चौकी के पास ब्रेकर बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि अलवर-थानागाजी रोड पर घाटा के पास वन्यजीव वाहनों की चपेट में रहे हैं। इससे पहले यहां दो पैंथरों की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। जैन का कहना है कि घाटा वन चौकी के पास ब्रेकर बना कर ऐसे हादसों को टाला जा सकता है।