पेंशनर्स ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन
राजस्थानपेंशनर समाज के जिला शाखा के प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष हरी बाबू अवस्थी ने बताया कि जिला एवं उपखंड स्तर पर पेंशनर भवन आवंटित करने, 1 जुलाई 2013 के पूर्व के सेवानिवृत कर्मचारियों को छठा वेतन आयोग का लाभ देने, न्यूनतम पेंशन 3500 रुपए करने, आधार कार्ड निर्वाचन आयोग के परिचय पत्र को मान्यता देना, रोडवेज में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने सहित कुल 25 मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है।
अलवर. कलेक्टर को ज्ञापन देने जाते पैंशनर समाज के पदाधिकारी सदस्य