पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी को व्यवहार में अपनाएं

हिंदी को व्यवहार में अपनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएनएलकी ओर से सोमवार को जीएम कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा शुरू हुआ। पहले दिन विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। बीएसएनएल के जीएम अरुण कुमार शर्मा, नेशनल महिला बीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता दहिया एवं शिक्षाविद् डॉ. अशोक शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन किया। गोष्ठी में जीएम शर्मा ने कहा कि हिंदी को व्यवहार में अपनाना चाहिए। हिंदी एक कड़ी है, जिससे हिंदुस्तान को एकसूत्र में बांधा जा सकता है। राजकाज में हिंदी में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी जन-जन की भाषा के साथ विश्व व्यापी भाषा बन गई है। हिंदी बोलने में हमें गर्व करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् शुक्ला ने कहा कि दृढ़ संकल्प, सकारात्मक और भावनात्मक सोच से राजभाषा हिंदी का विकास संभव है। प्राचार्य दहिया ने हिंदी के विकास के लिए उच्च ज्ञान की पुस्तकें हिंदी में प्रकाशित कराने पर बल दिया। इस मौके पर डीजीएम (प्रशासन) राजीव यादव, मुख्य लेखाधिकारी सीताराम शर्मा, एजीएम बीएल बैरवा, एजीएम विश्राम मीना, हिंदी सचिव आर के अग्रवाल, वरिष्ठ अनुभाग पर्यवेक्षक पुरुषोत्तम लाल वर्मा आदि मौजूद थे।

अलवर. विचार गोष्ठी को संबोधित करते वक्ता।