विज्ञान परिषद का उदघाटन
अलवर|गौरीदेवी कॉलेजमें सोमवार को विज्ञान परिषद का उद््घाटन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान की उपनिदेशक तूलिका सैनी थी। अध्यक्षता प्राचार्य ज्योति सिन्हा ने की। मुख्य अतिथि ने अपने उद्धबोधन में हर क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की बात कही। उन्होंने कहा कि विज्ञान की विभिन्न शाखाओं ने अपनी-अपनी सीमाएं तोड़ दी हैं और समस्त विज्ञान एक सा हो गया है। प्राचार्य ने विज्ञान संकाय और परिषद की कार्यकारिणी की छात्राओं को बधाई देते हुए लगन श्रम करने की बात कही। इससे पहले समिति प्रभारी डॉ. एवी टंडन ने वर्ष के दौरान होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। उपाचार्य डॉ. एस एस शर्मा ने विज्ञान में निरंतरता के पक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत किए। इस दौरान विज्ञान विभाग के वरिष्ठ व्याख्याताओं और छात्राओं ने अपने-अपने विचार रखे। संचालन डॉ. चित्रा शेखावत ने किया।
अलवर। जीडी कॉलेज में विज्ञान परिषद के उदघाटन पर मौजूद अतिथि।