- Hindi News
- आरपीएससी चेयरमैन का पुतला फूंककर जताया रोष
आरपीएससी चेयरमैन का पुतला फूंककर जताया रोष
अलवर|अखिल भारतीयविद्यार्थी परिषद द्वारा आरपीएससी में हो रही धांधली को लेकर चेयरमैन हबीब खान गौरान को बर्खास्त करने की मांग की गई और गौरान का पुतला फूंककर रोष जताया गया। इस दौरान जोधपुर यूनिवर्सिटी में शिक्षक भर्ती घोटाले और प्री बीएड के विरोध में भी प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने इसके बाद नौ सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया। इस दौरान नगर महामंत्री तोष जैन, जिला सह संयोजक अमित शर्मा, रवि शर्मा, वेद इंदौरिया, साहिल रैना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अलवर. नंगली सर्किल पर यूपीएससी चेयरमैन का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता।