बाढ़ पीडि़तों के लिए करेंगे धन संग्रह
अलवर| भारतीयजनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप यादव की अध्यक्षता में केडलगंज स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के निर्देशानुसार जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह करने पर चर्चा की गई। मंडल स्तर पर वहां के अध्यक्षों काे धन संग्रह करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए जिला पदाधिकारियों को विधानसभा वार प्रभारी लगाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अधिक धन राशि संग्रह का आह्वान किया। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री दिनेश गुप्ता, युवा मोर्चा महामंत्री प्रीतम दायमा, संतोष गर्ग, राजेश तिवाड़ी, जिला उपाध्यक्ष पं. जले सिंह, राहुल गर्ग, गिरीश दीक्षित, बिजेंद्र चौधरी, विश्वास यादव, कालूराम शर्मा, विनोद यादव, दीपक यादव, अजीत पटेल, संदीप, जितेन्द्र सैनी, मंडल अध्यक्ष सीताराम चौधरी, सुनील चौहान, सतीश यादव, रमन गुलाटी, सुधांशु गौतम, जले सिंह यादव, संजय शर्मा, राहुल दीक्षित, विश्राम चौधरी आदि मौजूद थे।
अलवर. भाजयुमो की बैठक में निर्देश देते जिलाध्यक्ष संदीप यादव।