अलवर| यादवसभा शहर की बैठक धाबाईजी बाग में सोमवार को हुई। सभा में पुराने खर्चों का ब्योरा पेश किया गया। इसमें समाज की डायरेक्टरी में नए नाम पते जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं की क्षेत्रवार नियुक्तियां की गई। बैठक में सभा के कैलाश, रणजीत सिंह, कर्नल एमएस यादव, जसवंत सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद थे।