पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू

अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर|अग्रसेन जयंतीसमारोह के तहत शुक्रवार शाम को अग्रवाल स्कूल में चल वैजयंती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने एकल और सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में बच्चों ने भारत माता, राष्ट्रीय पक्षी मोर, गिलहरी, भिखारी, पैसा, कन्या भ्रूण, परी, भगवान कृष्ण सहित अन्य रूप धारणकर लोगों ने मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल थे, जबकि अध्यक्षता अशोक अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि टैक्स एडवोकेट सुशील बंसल समाजसेवी हुकमचंद गोयल थे। इस मौके पर छात्रावास में बैडमिंटन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ध्वजारोहण के साथ हुई। अग्रसेन मार्ग स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर के मुख्य द्वार पर समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, अग्रवाल स्कूल के मुख्यद्वार पर अग्रवाल महासभा के पूर्व अध्यक्ष दयाराम अग्रवाल, अग्रसेन मार्केट के मुख्यद्वार पर सीताराम अग्रवाल, अग्रवाल धर्मशाला के मुख्यद्वार पर बुद्धालाल सिंघल, अग्रवाल छात्रावास के मुख्य द्वार पर जयपुर विद्युत वितरण निगम के एक्सईएन नरेंद्र अग्रवाल, स्कीम नंबर एक स्थित अग्रसेन चिकित्सालय के मुख्यद्वार पर डॉ. अवध अग्रवाल ने झंडारोहण किया। वहीं, शनिवार दोपहर 12 बजे अग्रवाल सत्संग भवन में मेहंदी प्रतियोगिता, दोपहर 2 बजे पूजा थाली सज्जा प्रतियोगिता शाम 5 बजे मंगल परिणय में अग्रसेन मेले का आयोजन होगा।

अलवर. अग्रवाल छात्रावास में ध्वजारोहण में उपस्थित महासभा के पदाधिकारी।