पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं को सशक्त बनाना जरूरी

महिलाओं को सशक्त बनाना जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| जिलाकलेक्टर एमपी स्वामी ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अति महत्वपूर्ण है, इसलिए महिलाओं को हर प्रकार से सशक्त बनाया जाना आवश्यक है। कलेक्टर शुक्रवार को सूचना केन्द्र सभागार में महिला अधिकारिता विभाग, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिला सुरक्षा अधिनियमों की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सैयद जमीर हुसैन ने घरेलू हिंसा अधिनियम में संरक्षण अधिकारियों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी मांडवी राजश्री, कमल सोनी, लेखपाल शर्मा एवं संतोष बैरवा ने भी घरेलू हिंसा अधिनियम के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महिला अधिकारिता के कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर मीणा, महिला पुलिस थानाधिकारी राजकुमार, उपनिदेशक सीके धामाणी, जिला परिवहन अधिकारी इंदु मीणा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।