पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट लेवल हॉकी प्रतियोगिता शुरू, अजमेर ने चूरू को हराया

स्टेट लेवल हॉकी प्रतियोगिता शुरू, अजमेर ने चूरू को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्री, विधायकों ने तारीफ की तो खिल गए शिक्षकों के चेहरे

इंदिरागांधी स्टेडियम में शुक्रवार को हुए स्टेट लेवल हॉकी खेल प्रतियोगिता समारोह ने मौजूद शिक्षकों के चेहरों पर खुशी लौटा दी। वजह थी समारोह में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भड़ाना के अलावा सत्तापक्ष के दो विधायकों की शिक्षकों के लिए खुले दिल से की गई तारीफ। समारोह में सत्ता पक्ष से जुड़े तीनों जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षकों के योगदान की भी जमकर तारीफ की। दरअसल, पिछले काफी दिनों से प्रदेश का शिक्षक समुदाय शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग मंत्री गुलाबचंद कटारिया तथा शिक्षा विभाग एसीएस श्यामएस अग्रवाल द्वारा दिए गए बयानों से आहत एवं आक्रोशित हैं। इसे लेकर जिले के शिक्षक भी पुतला जलाने के अलावा प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। लेकिन शुक्रवार को मंत्री भड़ाना, विधायक सिंघल और जाटव की तारीफों ने शिक्षकों को खुश कर दिया। हालांकि तीनों की तारीफ के बाद कार्यक्रम में मौजूद अधिकतर शिक्षकों के बीच चर्चा चल निकली कि संभवतया हालिया उप-चुनावों में हुई हार के बाद ऐसा हो रहा है।

शिक्षकों की तारीफ में किसने क्या कहा

^शिक्षकस्वयं अंधेरे में रहकर दूसरों को प्रकाश देता है। शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही मै आज इस मुकाम पर हूं इसलिए शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि है। -हेम सिंह भड़ाना, खाद्यएवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

^शिक्षकसमाज का दर्पण है, यही हैं जो अनगढ़ पत्थर को भी भगवान का दर्जा दिलाते हैं, मेरे लिए मेरे शिक्षक भगवान से कम नहीं, इसलिए मंदिर में भी भगवान से पहले शिक्षक के चरण स्पर्श करता हूं। -बनवारीलाल सिंघल, शहरविधायक

^शिक्षकही बच्चों में पढ़ाई और खेलों के प्रति आकर्षण जगाने का काम करते हैं, इनका योगदान बधाई योग्य है। -जयराम जाटव, अलवरग्रामीण विधायक

अलवर. समारोह में मंचासीन मंत्री भड़ाना, विधायक सिंघल, जाटव एवं अन्य अतिथि।

अलवर| 59वीं राज्य स्तरीय 14 वर्ष हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत शुक्रवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने किया। उन्होंने कहा कि जीत के लिए प्रतिस्पर्धा जरूरी है, चाहे राजनीति हो या खेल मैदान आगे बढ़ने के लिए कंपीटिशन की भावना आवश्यक है। अध्यक्