पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूचियों की खामियां दूर करने को आज होंगी वार्ड सभाएं

मतदाता सूचियों की खामियां दूर करने को आज होंगी वार्ड सभाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| नगरपरिषद चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूचियों की खामियां शनिवार को वार्ड सभाओं में दूर की जाएंगी। इसके लिए सभी पचास वार्डों की सुबह ग्यारह बजे से दो बजे से वार्ड सभा होंगी। वार्ड सभा में प्रगणक, जनप्रतिनिधि वार्ड के लोग सूचियों को देखेंगे और कमियां तय करेंगे। ताकि बीएलओ इन कमियों को दूर कर सकें। एसडीएम डॉ. राजेश गोयल के अनुसार वार्ड सभा के दौरान मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा होगी। वार्ड सभाओं के आयोजन को लेकर तहसील में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका फोन नंबर 0144-2700473 है। नगर परिषद क्षेत्र में कुल पचास वार्ड हैं। इन वार्डों की मतदाता सूची का प्रारूप 13 सितंबर को जारी किया गया। यह सूची 2 लाख 13 हजार 10 मतदाता हैं। यह मतदाता सूची संशोधन होने के बाद ही फाइनल मानी जाएगी।