पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड स्तर तक मजबूत करेंगे संगठन

वार्ड स्तर तक मजबूत करेंगे संगठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके जिला प्रभारी पूर्व मंत्री राजेन्द्र गहलोत सोमवार को सर्किट हाउस पहुंचे और जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं से संगठन का फीडबैक लिया। यहां आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रभारी गहलोत ने कहा कि केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार के कारण जनता को भाजपा से अधिक अपेक्षा है। पार्टी संगठन को वार्ड स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इसके लिए वार्ड में पहुंच कर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका तुरंत निराकरण किया जाएगा। इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका अलवर आने का उद्देश्य संगठन को मजबूती देना है। अब जिला से मंडल तक संगठनात्मक ढांचे का गठन किया जाएगा। वहीं जनता ने जो विश्वास और समर्थन चुनाव में दिया है, उसी तरह उनकी उम्मीदों को पूरा किया जाएगा। सरकार विकास की ओर आगे बढ़ रही है। वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तर पर विकास का संदेश देकर देश की छाप छोड़ी है। उन्होंने देश के युवाओं में जोश भरने का कार्य किया है।

गहलोत के सर्किट हाउस पहुंचने पर जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके नगर परिषद सभापति हर्षपाल कौर, जिला महामंत्री दिनेश गुप्ता, शहर अध्यक्ष घासीराम गुप्ता, अशोक गुप्ता, केजी खंडेलवाल, शहर महामंत्री सुशील यादव, इंदरलाल अग्रवाल, सुभाष दायमा, चंदा सैनी, केशर कोली, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुशीला यादव, मनोज शर्मा, पं. जले सिंह, डॉ. अशोक पाठक, पंकज जैन, फूलवती सोमवंशी, धीरज जैन, विक्रम मीणा, सुरेश पंवार, पुरुषोत्तम मनचंदा, राजकुमार तीर्थानी, सतीश यादव, शीला स्वामी, रामोतार शर्मा, राजेश तिवाड़ी, गिरीश दीक्षित आदि मौजूद थे।