- Hindi News
- गांधी जयंती पर दो घंटे कार्यालय में सफाई कराएंगे अधिकारी
गांधी जयंती पर दो घंटे कार्यालय में सफाई कराएंगे अधिकारी
कलेक्टर ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत 2 अक्टूबर को सुबह 7 बजे नंगली सर्किल से मोती डूंगरी स्थित राजीव गांधी पार्क तक स्कूली बच्चों की स्वच्छता दौड़, 10 बजे नवीन सूचना केंद्र में स्कूली बच्चों की निबंध पोस्टर प्रतियोगिता होगी। इंदिरा गांधी स्टेडियम में सुबह 11 बजे कला जत्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित होंगे। 11. 30 बजे स्वच्छता- शपथ ग्रहण समारोह होगा तथा दोपहर एक बजे नवीन सूचना केन्द्र में राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत हुई गतिविधियों की प्रदर्शनी फिल्म शो होगा। बैठक में अतिरिक्त एडीएम द्वितीय कुंज मोहन शर्मा, एडीएम शहर नीलिमा तक्षक, नगर परिषद आयुक्त अंजू आेमप्रकाश आदि मौजूद थे।
स्वच्छता अभियान के तहत दो अक्टूबर को होंगे कार्यक्रम
जागरूकता रैली निकाली
स्वच्छभारत अभियान के तहत शहर में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर शहर को साफ रखने का संदेश दिया। इस रैली को जिला कलेक्टर एमपी स्वामी ने नवीन स्कूल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में करीब 300 विद्यार्थियों ने बैनर पोस्टरों में लिखे नारों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। रैली कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई। यहां विद्यार्थियों ने स्वच्छता संबंधित संकल्प लिया। रैली में मित्तल फाउंडेशन का सहयोग रहा। इस मौके पर नगर परिषद आयुक्त अंजू आेमप्रकाश , जिला शिक्षा अधिकारी सरदारमल आदि मौजूद थे।
भास्कर न्यूज|अलवर
दोअक्टूबर (गांधी जयंती) को सुबह नौ से 11 बजे तक विभागों के अधिकारी अपने कार्यालयों में आवश्यक रूप से उपस्थित रह कर सफाई कराएंगे। यह निर्देश जिला कलेक्टर एमपी स्वामी ने सोमवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुबह 11.30 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में आमजन के साथ स्वच्छता की शपथ लेंगे। राजकीय कार्यालयों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिए समिति गठित की गई है। इसमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय कुंज मोहन शर्मा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र मीणा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रजनी भार्गव सदस्य होंगे। यह समिति कार्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी। इस आधार पर सबसे साफ कार्यालय को 2 अक्टूबर को इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के दौरान सम्