- Hindi News
- जीप स्टैंड खत्म करने की मांग को लेकर बस ऑपरेटर्स का धरना शुरू
जीप स्टैंड खत्म करने की मांग को लेकर बस ऑपरेटर्स का धरना शुरू
बसऑपरेटर्स का तर्क है कि अलवर राजगढ़ रूट पर जितने वाहन परमिट लेकर प्राइवेट ऑपरेटर्स चला रहे हैं उतनी ही संख्या अवैध रूप से चल रही जीपों की है। इस मार्ग पर 90 प्राइवेट बसें ऑपरेटर्स द्वारा चलाई जा रही हैं और जीपों की संख्या भी करीब 90 ही है। यूनियन का कहना है कि अवैध रूप से संचालित हो रही इन जीपों की सूची भी विभागीय अधिकारियों को दे चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। इनका कहना है कि इस मार्ग पर प्राइवेट बसों में रोजाना करीब 5 हजार यात्री यात्रा करते हैं।
बिना परमिट चल रही जीप
प्राइवेटबस ऑपरेटर यूनियन के सचिव भरतसिंह ने बताया कि रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से संचालित हो रही तमाम जीपें अवैध हैं। ये सभी जीपें निजी नंबरों से पंजीकृत हैं और व्यवसायिक कार्यों में लगी हुई हैं। इससे सरकार को भी राजस्व की हानि हो रही है। इनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों की सांठ-गांठ के कारण इन जीपों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
^प्राइवेट ऑपरेटर्स की मांग पर उड़न दस्तों को राजगढ़ मार्ग पर चैकिंग के लिए भेजा था। करीब 10 जीपें चालान के बाद बंद भी की हैं। यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। -अशोकशर्मा, जिलापरिवहन अधिकारी।
भास्कर न्यूज|अलवर
कालीमोरी रेलवे रिजर्वेशन काउंटर के नजदीक बने अस्थाई जीप स्टैंड को खत्म करने की मांग को लेकर सोमवार को राजगढ़ रूट के बस ऑपरेटर्स आंदोलन पर उतर आए। अलवर जिला प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के बैनर तले इन बस संचालकों ने अपने वाहन परिवहन कार्यालय में ले जाकर खड़े कर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान विभाग से कार्रवाई की मांग की गई। बस संचालकों ने कार्यालय में जहां जगह मिली वहां वाहनों को खड़ा कर दिया गया। इससे पूरा कार्यालय भरा रहा और अन्य वाहन के लिए जगह नहीं बची। ऑपरेटर्स ने इन बसों को ड्राइविंग ट्रैक और परिसर में विभिन्न जगहों पर खड़ा किया। यूनियन का धरना सोमवार की रात को भी चलता रहा। सचिव भरतसिंह का कहना है कि अवैध रूप से जीपों द्वारा सवारियां लाने और ले जाने का काम चल रहा है। इससे प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस आंदोलन को लेकर पूर्व में जिला पुलिस अधीक्षक प्रशासन के अधिकारियों से भी बात की थी, लेकिन किसी ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि धरना अनिश्चितकालीन रहेगा और हमारी एक ही मांग है कि अस्थाई रूप से बने इन अवैध जीप