विद्यालय प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की जिलास्तरीय बैठक सोमवार को हुई। इसमें विद्यालय प्रकोष्ठ की नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। विद्यालय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक खुश सोमवंशी ने बताया कि कार्यकारिणी में मोहित बावलिया को नगर मंत्री, गुलशन कुमार को नगर सहमंत्री, रजत, नितेश और पवन को नगर सह विद्यालय प्रमुख बनाया गया। बैठक में विभाग संयोजक रजनीश जैमन, संगठन मंत्री पूरण सिंह सहित कई सदस्य मौजूद थे।