छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी
अलवर|अल्प संख्यकविभाग ने अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाने पोस्ट मैट्रिक मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। प्रोग्राम अधिकारी मोहित शंकर माथुर ने बताया कि नए विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति के लिए 7 अक्टूबर तक ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की तिथि 30 सितंबर थी। रिन्यूवल के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 10 अक्टूबर तक मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति के लिए 15 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। विभाग की ओर से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के रूप में सालाना 2 हजार से 10 हजार रुपए दिए जाते हैं जबकि मेरिट कम मीन्स के लिए छात्रवृत्ति के रूप में सालाना 2500 से 30 हजार रुपए दिए जाते हैं। अल्प संख्यक वर्ग में मुस्लिम, सिक्ख, जैन, पारसी, ईसाई एवं बौद्ध समाज शामिल हैं।