पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सत्संग और भंडारा आयोजित

सत्संग और भंडारा आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर|सदगुरु कबीरधर्मदास साहब सेवा समिति की ओर से रविवार को रूपबास रोड स्थित समिति कार्यालय पर सत्संग और भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत सदगुरु कबीर साहब की गुरु महिमा के पठन के साथ हुई। घनश्यामदास, चेतनदास, सुमरण दास, भगवान सहाय, महंत सोहन दास महंत मंगल दास ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत देवीदास ने की। संचालन घनश्याम दास ने किया। आरती के बाद भंडारा हुआ।