पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा शिविर 25 को

चिकित्सा शिविर 25 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान के पूर्व निशक्तजन आयुक्त तथा वरिष्ठ भाजपा नेता खिल्लीमल जैन के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बलजी राठौड़ की गली स्थित जैन चिकित्सालय में निशुल्क नेत्र, दंत, फिजियोथैरेपी तथा होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।

जैन चिकित्सालय प्रबंधक समिति के सचिव नेमीचंद जैन ने बताया कि शिविर में आने वाले रोगियों को डॉक्टर के परामर्श पर निशुल्क दवा भी दी जाएगी।

शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. महेश जैन, डॉ. कुलदीप चौधरी, होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. अशोक पाठक, दंत चिकित्सक राहुल खंडेलवाल, डॉ. अनुप्रिया आहूजा, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अभिनव सक्सेना डॉ. अदिति माथुर सेवा देंगे।