‘उल्लास 2014’ में मचाई धूम
बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम उल्लास 2014 में अंतिम दिन शनिवार को छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एकल नृत्य में 26 प्रस्तुतियां दी गई। संयोजक डॉ. हेमा देवरानी ने बताया कि पारुल बेदी ने काली मां के रौद्र नृत्य, आंचल गुप्ता ने कालबेलिया, महेश ने भांगड़ा सहित अन्य प्रतिभागियों ने डांस प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि मिमिक्री में 5, युगल नृत्य में 8, समूह नृत्य में 4 और नाटक में 4 समूहों ने हिस्सा लिया। मिमिक्री में शाहरुख खान, मुकेश गोयर और शंकर सिंह की प्रस्तुतियों को सराहा गया। नाटक में विद्यार्थियों ने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, सहित कई सामाजिक समस्याओं को लेकर उनके निराकरण का संदेश दिया। दो दिन चले इन कार्यक्रमों में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को 19 दिसंबर को होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
अलवर. कला कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देती प्रतिभागी।