भाजपा की रैली में शरीक हुए कार्यकर्ता
अलवर. राज्यसरकार का एक साल पूरा होने पर जयपुर में आयोजित रैली में भाग लेने शनिवार को शहर से हजारों भाजपा कार्यकर्ता बसों से रवाना हुए। रैली में जाने के लिए कार्यकर्ता केडलगंज भाजपा कार्यालय पर एकत्र हुए। इस दौरान लोक कलाकारों ने काय्रक्रम प्रस्तुत कर ने भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद विधायक बनवारी लाल सिंघल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएम वसुंधरा राजे एवं भाजपा के पक्ष में नारे लगाए और बसों से जयपुर के लिए रवाना हुए। इससे पहले कार्यकर्ताओं को केला एवं खाने के पैकेट वितरण के दाैरान अव्यवस्था हुई। लेकिन बाद में सभी को व्यवस्थित वितरण कर दिया गया। इस दौरान नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना, शहर अध्यक्ष घासीराम गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिलेभर से एक हजार से अधिक वाहनों से कार्यकर्ता जयपुर रैली के लिए रवाना हुए। जयपुर रैली में सीएम वसुंधरा राजे का संबोधन सुनकर कार्यकर्ता नए जोश के साथ लौटे हैं।
अलवर. जयपुर रैली में शामिल होने के लिए रवाना होते भाजपाई।