व्हाइट गिफ्ट संडे आज
अलवर. चर्चरोड स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में रविवार को व्हाइट गिफ्ट संडे मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा होगी और गरीब लोगों की मदद के लिए राशि उपहार में दी जाएगी। सेंट एंड्रयूज चर्च के पादरी एरिक मसीह ने बताया कि सुबह 9.30 बजे प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। इसके बाद इसाई समाज के लोग सफेद लिफाफे में राशि उपहार में देंगे।