पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शपथ ग्रहण कार्यक्रम का बहिष्कार करने का िनर्णय

शपथ ग्रहण कार्यक्रम का बहिष्कार करने का िनर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. जिलासम्मेलन की तैयारियों को लेकर एसएफआई की एक बैठक बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज में आयोजित हुई।

उपाध्यक्ष तरुण वर्मा के अनुसार बैठक के दौरान तय किया गया कि 17 दिसंबर को कॉलेज में प्रस्तावित छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया जाएगा। यह निर्णय कॉलेज प्रशासन छात्रसंघ अध्यक्ष द्वारा की जा रही मनमानी के कारण लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का विरोध किया जाएगा। जिलाध्यक्ष पंकज सावंरिया ने बताया कि काफी समय से छात्रसंघ अध्यक्ष चेतन मीणा द्वारा संगठन विरोधी गतिविधियां करने अनुशासनहीनता करने के कारण चेतन मीणा को संगठन से बर्खास्त कर दिया गया है और सदस्यता भी रद्द कर दी गई है।