- Hindi News
- निर्भया की स्मृति में पुकार संगीत उत्सव 16 को
निर्भया की स्मृति में पुकार संगीत उत्सव 16 को
अलवर| पीपलफॉर पेरिटी संस्था की ओर से निर्भया की स्मृति में 16 दिसंबर को पुकार संगीत उत्सव का आयोजन होगा। इसमें कलाभारती में संगीत के विद्यार्थी अपना कार्यक्रम पेश करेंगे। संस्था के आदित्य गुप्ता ने बताया कि इससे पहले रविवार शाम 4.30 बजे रैली निकाली जाएगी। रैली शिवाजीपार्क से शुरू होकर, जेल चौराहा, भगत सिंह सर्किल, नंगली सर्किल होकर मोतीडूंगरी पहुंचेगी। रैली में आरडीएनसी मित्तल फाउंडेशन हैल्पिंग हैंड का सहयोग भी रहेगा। संस्था की ओर शनिवार शाम 4.30 बजे संगीत रैली निकाली गई। इसे कलाभारती से अल्का मित्तल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कलाभारती से होपसर्कस होकर रैली वापस कलाभारती पहुंची।